राधा कृष्ण की प्रेमिका नहीं मामी थीं, The Eighth Avatar किताब में दावा

भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र को लम्बे समय से कलंकित किया जा रहा है| उन्हें सिर्फ एक प्रेमी के रूप में दर्शाया जा रहा है, जिसमें वह राधा और गोपियों के साथ रास रचाते हैं| यह सब मिथ्या है| वह एक पूर्ण बहुआयामी और आदर्श व्यक्तित्व के स्वामी हैं| वह सभी गुणों से संपन्न हैं| वह एक कुशल रक्षक, युगपुरुष, उद्धारकर्ता और शासक थे|
कृष्ण एक आदर्श पुत्र थे| लेखक मानोशी सिन्हा की किताब Krishn Trilogy में कृष्ण के जन्म से मृत्यु तक का वर्णन है और उनके जन्म के हर पहलु पर विचार-विमर्श किया है| सिन्हा ने कृष्ण के साथ जुड़े कई मिथको का खंडन किया है! उनकी उपन्यास The Eighth Avatar (Krishn Trilogy किताब का प्रथम भाग) में कृष्ण के जन्म से चौदहवे वर्ष तक की यात्रा का वर्णन है|
The Eighth Avatar उपन्यास में मानोशी सिन्हा ने कृष्ण से सम्बंधित कई मिथ्या बातों को खंडन किया है| राधा कृष्ण की प्रेमिका नहीं थीं| वस्तुतः राधा कृष्ण की मामी थीं| वह यशोदा के छोटे भाई आयन की पत्नी थीं| वह कृष्ण से १० वर्ष बड़ी थीं| उन्हें कृष्ण की बांसुरी सुनना पसंद था|
राधा की अपनी एक पहचान थी| वह अपने समय की महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं| सभी महिला योद्धाओं, जिनको कृष्ण की गोपियाँ बताया गया है, की राधा प्रमुख थीं|
The Eighth Avatar में कृष्ण के जन्म से लेकर १४ वर्ष तक के हर पहलु को मानोशी सिन्हा ने एक के बाद एक दर्शाया है| इस पुस्तक में हम कृष्ण के हर एक पहलु, जैसे उनके मित्र, उनके पसंदीदा खेल जो वो खेला करते थे, और जिस तरह से वह बड़े हुए, यह सब जानेंगे! कृष्ण ने बांसुरी बजाना कब और कैसे शुरू किया यह सब इस पुस्तक में वर्णित है| इसके आलावा हम उनके शिक्षक और शैक्षणिक जीवन के बारे में भी जानेंगे|
कृष्ण कैसे किशोरावस्था में नायक के रूप में सामने आये और उन्होंने कैसे युद्ध के मैदान में सेना का नेतृत्व किया इन सब के बारे में और अधिक विस्तार से जानने के लिए पढ़े The Eighth Avatar|
Click here to buy The Eighth Avatar.
कृष्ण के बारे में और अधिक तथ्यों और सच्चाई को उजागर करने के लिए हम Krishn Trilogy की दूसरी पुस्तक की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं|
Krishn image courtesy: a mythology blog.
Facebook Comments Box
The following two tabs change content below.
Writer, online marketing consultant, speaker, first Indian SEO book writer. CEO of 'Make Your Brandz', a digital marketing agency. Best selling author of 8 books on digital marketing.

About the Author

Upendra Rana
Writer, online marketing consultant, speaker, first Indian SEO book writer. CEO of 'Make Your Brandz', a digital marketing agency. Best selling author of 8 books on digital marketing.
error: Content is protected !!
Loading...

Contact Us